भाई, अगर दिल मजबूत है तभी देखना ये मूवी! ‘Blind Game’ के क्लाइमैक्स ने तो दिमाग ही सुन्न कर दिया

याद है पिछले साल इसी टाइम सब लोग ‘धुरंधर‘ के ट्रेलर का वेट कर रहे थे, जिसमें हीरो भले ही रणवीर सिंह हो, लेकिन सबका ध्यान इस चेहरे पे जाके अटक गया था—मेजर इकबाल, जिनकी काफी बैंड बजाई थी ब्रिगेडियर जहांगीर ने फिल्म में! और उसी का असर है कि बंदे को सिनेमा में कमबैक करने में पूरे 8 महीने लग गए। अर्जुन रामपाल इज़ बैक, साथ में लेकर आए हैं एक तगड़ा दिमाग-घुमाऊ एक्सपेरिमेंटल सिनेमा।
एक्सपेरिमेंट इसीलिए, क्योंकि यहां हीरो-हिरोइन वाला घिसा-पिटा फॉर्मूला काम नहीं करता। ना तो रोमांस है, ना ही नाच-गाना और ना ही कोई एडल्ट कंटेंट मिलेगा। वैसे भी, जिस फिल्म में मिसेज फैमिली मैन आ जाती हैं, किसकी हिम्मत होगी उनको हाथ लगाने की? यहां सिर्फ शक करने के लिए चेहरे दिखाए जाते हैं और ऐसा हो नहीं सकता कि 100 मिनट की फिल्म में आपका शक 100 बार न भटके, जैसे किसी ने आंख पर काली पट्टी बांध दी हो।
यही तो है फिल्म का नाम—‘ब्लाइंड गेम’। मतलब जो दिखता है वो है नहीं, और जो है वो होकर भी तब तक दिखाई नहीं देगा जब तक फिल्म बनाने वाले मास्टरमाइंड ना चाहें। याद है एक अंडररेटेड फिल्म ‘नेल पॉलिश‘? क्या ही दिमाग का दही हो गया था उसकी कहानी में! बस कुछ उसी के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश फिर से हुई है।
और कमाल की बात यह है कि इस फिल्म को आप ZEE5 पर 100% फ्री देख सकते हो, कोई पैसा नहीं देना है! बट बीच में जो एड्स आते हैं, उससे अच्छा तो भाई पैसे ही ले लेते साहब।

Blind Game Movie Story

तो कहानी जुड़ी है एक खतरनाक एक्सीडेंट के साथ, जिसमें एक आदमी जान से चला जाता है और ट्रेजडी यह है कि पहाड़ से कूदकर उसने खुद अपनी मौत को गले लगाया है। पहाड़ से याद आया, इस फिल्म को पूरी तरह पहाड़ों में, अंधेरे में और बादलों के बीच शूट किया गया है—मतलब सस्पेंस में नेचर की एक एक्स्ट्रा लेयर डाली गई है।
अब इस केस को क्लोज करने के लिए चालाक पुलिस ऑफिसर की एंट्री होती है, जिसको शक है कि यह हादसा एक कत्ल है और इसका कातिल बिल्कुल उसकी नजरों के सामने बैठा है। परिवार से लेकर व्यापार और फ्रेंड सर्किल सबको बारी-बारी माइंड गेम में फंसाकर सच बाहर निकालने के प्रोसेस में शुरुआत का 1 घंटा खर्च होने लगता है।

कहानी में आया 5 करोड़ का बड़ा ट्विस्ट, लेकिन दिमाग का दही होना तय है!

लेकिन सेकंड हाफ शुरू होते ही कहानी में ऐसा शिफ्ट आता है जिससे फिल्म का टॉपिक ही बदल जाता है—5 करोड़!
जी हां, यह मामला जान लेने-देने का नहीं, पैसों की हेराफेरी और अदला-बदली से जुड़ा है।
अब आपको कंफ्यूज करने के लिए हर चेहरे का दूसरा साइड दिखाते हैं। धोखे का खेल शुरू होता है, जिसमें कौन ज्यादा मक्कार है, आपका दिमाग डिसाइड ही नहीं कर पाता है। फिल्म में एक और तगड़ा सस्पेंस छुपा है जिसके बारे में मैं आपको खुलकर नहीं बता पाउँगा क्योंकि वो क्लाइमेक्स की चाबी है। पर आखिरी 10 मिनट किसी मैजिक ट्रिक के जैसे हैं।

बड़े स्टार, कमजोर स्क्रिप्ट और बोरिंग होता तरीका—कहां चूक गई फिल्म?

देखो भाई, छोटे बजट की टाइम-पास फिल्म है यह, जिसका हवा बनाने के लिए मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को कास्ट कर लिया है। लेकिन जो एक्शन वगैरह आप सोच के बैठे हो, वो नहीं मिलेगा। आप खुद सोचो, अर्जुन रामपाल को ऐसे कैरेक्टर में देखने के बाद जो एक्सपेक्टेशन बढ़ जाती है, वो सिर्फ इतने में कैसे मैच हो सकती है?
एक्टिंग वगैरह ठीक है उनकी, लेकिन अकेले वही बड़े एक्टर हैं, तो आप पहले से ही जान जाते हो कि स्टोरी में जो भी बड़ा सरप्राइज होगा, वो उन्हीं से जुड़ा होगा—गया सस्पेंस काम से!
बातों-बातों में उलझाकर कहानी को घुमाने वाली और दिमाग से चलने वाली फिल्म है ये। इसमें हाथ-पैरों के इस्तेमाल का स्कोप ही नहीं है, इसीलिए 100 मिनट भी बहुत लंबे लगते हैं। लेकिन जो मिस्ट्री क्रिएट कर रहे हैं, उसमें काफी सारे ट्विस्ट वगैरह हैं जो आपको बिजी रखेंगे। हालांकि, एक बार परतें खुलना शुरू हुईं तो फिर रुकती ही नहीं हैं और फिल्म इलॉजिकल और प्रेडिक्टेबल बनने लगती है।
एंडिंग को हड़बड़ी में खत्म करने के चक्कर में जो इमोशंस फील होने चाहिए थे—किसी के मरने पर, धोखा मिलने पर और केस सॉल्व होने पर—वो बिल्कुल फ्लैट हो जाते हैं। इतने कमाल के एक्टर्स को मुश्किल से दो या तीन सीन्स दिए हैं, समझ ही नहीं आता पूरी फिल्म कहां निकल गई! जिसने फिल्म की कहानी सोचकर लिखी थी, उसका आइडिया जबरदस्त था, लेकिन उसको ऑडियंस तक पहुंचाने का तरीका काफी बोरिंग हो जाता है।
ब्रिगेडियर जहांगीर का सपोर्ट करने का मन करेगा!
ओटीटी को डस्टबिन बना दिया है बॉलीवुड ने, बिना मेहनत का कंटेंट परोस-परोस कर। इस लिस्ट में इस फिल्म का नाम भी जुड़ गया है, जो बहुत अच्छी बन सकती थी लेकिन बन नहीं पाई।

Blind Game Movie Review

Fz Movies Villa की तरफ से 5 में से डेढ़ स्टार (1.5/5) मिलेगा—सिर्फ एंडिंग तक मेन ट्विस्ट को बचाकर रखने के लिए और आधा स्टार इनकी उस कास्टिंग के लिए जो लोगों को फिल्म तक खींच लाती है। बाकी स्टोरी में दम नहीं है, कोई कनेक्शन फील नहीं होता और एक्टर्स को पूरी तरह वेस्ट कर दिया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *